NCC C Certificate रिजल्ट कब होंगे जारी ? और जाने NCC A B C Certificate से सेना और पुलिस में नौकरी की पूरी गारंटी

हेलो दोस्तों, आज इस लेख के माध्यम से आप सभी जानेंगे की NCC C सर्टिफिकेट का परिणाम कब आएगा और NCC करने से आपको सरकारी नौकरियों में क्या फायदे मिलते है| हम जानते है की ऐसे बहुत से छात्र होते है जिन्होंने NCC तो रखी है, पर उन्हें NCC करने के फायदों के बारे में मालूम नहीं होता है|


 इसलिए आप सबकी मदद के लिए आज इस लेख में  हम विस्तार में बताएंगे की NCC करने से आपको कहाँ कहाँ नौकरी प्राप्त हो सकती है| 

इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यदि आप NCC C सर्टिफिकेट में A Grade ले आते है तो आप सेना भर्ती के लिए भी आवेदन कर सकते है, बाकी सभी जानकारी आपको नीचे विस्तार में दी गयी है| 


NCC क्या है?

दोस्तों सबसे पहले हम जानेंगे की NCC क्या है? क्या उद्देश्य है इसका, NCC का मतलब राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps) है। हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां बहुत कम उम्र से ही हमारे अंदर बहादुरी और आत्म अनुशासन के गुण डाले जाते हैं, और एनसीसी हमारे लिए एक ऐसा संगठन है जो युवा दिमाग को साहस और अनुशासन की गरिमा और वीरता का प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध करता है।

एनसीसी का नेतृत्व एक महानिदेशक करता है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में ही है। यह एक त्रि-सेवा संगठन है जिसमें सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल हैं।

 NCC के कुल 17 निदेशालय हैं, जो पूरे देश को कवर करते हैं| NCC का मोटो एकता और अनुशासन है, जो यह बताता है की हमे सबके प्रति एकता और अनुशासन जागरूक कर सखे|

NCC A, B, C Certificate परीक्षा परिणाम 2023

जैसा की आप सभी जानते हाल ही जनवरी और फरवरी में NCC की परीक्षा का आयोजन हुआ था जिसमे कई सारे कैडेट ने भाग लिया था| और उन्ही सभी छात्रों को अब अपने परीक्षा परिणाम का इंतज़ार है, इसलिए हम आपको बता दे की NCC  परिणाम जल्द ही जारी किया जायेगा|

 इसके अलावा एक खुश खबरी और है की इस बार सभी कैडेट को जिन्होंने काफी अच्छे से परीक्षा दी होगी उन्हें पास कर दिया जायेगा, क्यूंकि इस बार हार्ड चेकिंग नहीं हुई है| यह सुनिचित किया गया है की 31 मई 2023 तक सभी कैडेट्स को उनके परिणाम प्रमाण पत्र दे दिए जायेंगे|

और इसके अलावा जो  प्रमाण पत्र दिया जायेगा उसकी 10 साल की अवधि होगी| उस प्रमाण पत्र से आप कही भी सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते है| 

कैरियर में NCC  प्रमाणपत्र के लाभ


कई प्रतियोगी परीक्षाओं में एनसीसी कैडेटों को आरक्षण मिलता है| 

भारतीय सेना में भर्ती के दौरान विभिन्न एनसीसी प्रमाणपत्रों के लिए अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाते हैं| 

राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियों में C Certificate वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाती है| 

यदि आपके पास एनसीसी प्रमाणपत्र है तो अर्धसैनिक बलों में भी अंक प्रदान किए जाते हैं| 

इसके अलावा आपके पास NCC C Certificate है तो आपको एसएसबी इंटरव्यू में आपको स्पेशल एंट्री मिलती है| 

एनसीसी कैडेटों को सिविलियन ग्लाइडिंग प्रशिक्षक/बालिका कैडेट प्रशिक्षक/पूर्णकालिक महिला अधिकारी के रूप में भर्ती किया जा सकता है।

सरकारी नौकरियों में NCC A B C Certificate के लाभ

ओआरएस, नाविकों, एयरमेन के रूप में भर्ती के लिए 5 से 10 प्रतिशत बोनस अंक प्रदान किए जाते हैं।

अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए 2 से 10 बोनस अंक दिए जाते हैं।

दूरसंचार विभाग भर्ती में बोनस अंक प्रदान करता है।

सीआरपीएफ में तृतीय श्रेणी की डिग्री रखने वाले एनसीसी कैडेट राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए पात्र हैं।

राज्य सरकारें: कुछ राज्यों में राज्य सेवाओं के लिए वरीयता।

उद्योग: कुछ उद्योग सुरक्षा के क्षेत्र से संबंधित विभिन्न नौकरियों के लिए एनसीसी सी प्रमाणपत्र धारकों को वरीयता देते हैं।

CDS और सेना में NCC A B C Certificate के लाभ

CDSE और बाद में SSB पास करने पर, कैडेटों को विभिन्न अकादमियों में निम्नलिखित आरक्षण मिलेगा, 'सी' सर्टिफिकेट वाले एनसीसी कैडेट्स के लिए एक अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

IMA - 13-15 रिक्तियां 'सी' सर्टिफिकेट (आर्मी विंग) धारकों के लिए आरक्षित हैं| 

INA - 05-08 रिक्तियां 'सी' सर्टिफिकेट (नौसेना विंग) धारकों के लिए आरक्षित हैं| 

विशेष प्रवेश (पुरुष और महिला): OTA चेन्नई - एनसीसी स्प्ल के लिए 'सी' प्रमाणपत्र धारकों के लिए 50 रिक्तियां। प्रवेश (गैर तकनीकी)

AFA हैदराबाद - सभी पाठ्यक्रमों में 'सी' सर्टिफिकेट एयर विंग धारकों के लिए 10% रिक्तियां आरक्षित हैं।

'C' Certificate: 'सी' सर्टिफिकेट धारक और जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया है, उन्हें रेक्ट सोल clk/skt, सोल टेक और सोल एनए कैट के लिए सीईई से छूट दी जाएगी और उन्हें सीईई के बदले 100% अंक दिए जाएंगे।

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंकों के रूप में परीक्षा के अधिकतम अंकों का 5% दिया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post